शुक्रवार को डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddys Lab) के निदेशकों की नामांकन, शासन और मुआवजा समिति की बैठक हुई।
इस बैठक में कंपनी की दो योजनाओं के तहत 5 रुपये प्रति के 2,14,516 63,304 शेयर ऑप्शन जारी करने का निर्णय लिया गया।
बीएसई में डॉ रेड्डीज लैब का शेयर शुक्रवार को 7.70 रुपये या 0.30% की गिरावट के साथ 2,584.70 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 3,689.00 रुपये और निचला स्तर 2,525.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2017)