मंगलवार को गृह फाइनेंस (Gruh Finance) की बोर्ड मीटिंग हुई।
इसमें कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत पात्र कर्मचारियों को 2 रुपये प्रति के 1,37,305 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया गया।
बीएसई में गृह फाइनेंस का शेयर 388.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 390.00 रुपये पर खुला और 377.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 6.70 रुपये या 1.72% की कमजोरी के साथ 382.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 मई 2017)