फाइजर (Pfizer) ने स्वीडिश कंपनी ऐस्ट्राजेनेका एबी के साथ एक अधिग्रहण करार किया है।
75 करोड़ रुपये मूल्य के इस करार के तहत फाइजर भारत में ऐस्ट्राजेनेका के नेकजियम ब्रांड का अधिग्रहण करेगी।
बीएसई में फाइजर का शेयर 1,647.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 1,653.05 रुपये पर खुला। करीब सवा 3 बजे इसमें एक उछाल आयी और यह 1,698.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में फाइजर का शेयर 50.55 रुपये या 3.07% की मजबूती के साथ 1,697.95 रुपये बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 मई 2017)