आज कारोबार के दौरान कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक पहुँचा।
कोटक महिंद्रा के पूँजी बढ़ाने के लिए 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की खबर के बाद आज इसके का शेयर का रुख शुरुआती कारोबारी से ही ऊपर रहा है। बीएसई में बैंक का शेयर 967.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 968.00 रुपये पर खुला और 983.50 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.50 बजे यह 1.36% की बढ़ोतरी के साथ 981.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2017)