गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
कंपनी की शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2011 के तहत 1 रुपये प्रति वाले 1,29,508 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इसके साथ ही कंपनी की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 33,62,69,294 रुपये हो गयी है।
बीएसई में शुक्रवार को गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर 10.15 रुपये या 1.66% की मजबूती के साथ 622.50 रुपये पर बंद हुआ। इसके 52 हफ्तों का शिखर 638.00 रुपये और निचला स्तर 351.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2017)