ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) की 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) व्यापार विस्तार के लिए 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है।

बैंक यह धनराशि 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके प्राप्त करेगा।
आज बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 507.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 510.05 रुपये पर खुला और करीब साढ़े 10 बजे 0.46% की मजबूती के साथ 509.75 रुपये पर है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 638.00 रुपये और निचला स्तर 424.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2017)