एस डी एल्युमीनियम (Ess Dee Aluminium) अपने कोलकाता स्थित संयंत्र में 1 जुलाई से संचालन निलंबित करेगी।
कंपनी वित्तीय तनाव के कारण इकाई में संचालन रोकेगी। इसके बाद आज बीएसई में एस डी एल्युमीनियम का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में सपाट 44.65 रुपये पर ही खुला और 42.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 11.20 बजे यह 1.45 रुपये या 3.25% की कमजोरी के साथ 43.20 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 85.90 रुपये और निचला स्तर 39.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2017)