डीआईसी इंडिया (DIC India) का शेयर मुम्बई के चांदीवली में जमीन बिक्री की प्रक्रिया शुरू करने की खबर से 20% ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।
कंपनी के बोर्ड ने जमीन बेचने की प्रक्रिया शुरू करने की मजूरी दे दी।
आज बीएसई में डीआईसी इंडिया का शेयर 453.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 499.00 रुपये पर खुला और 543.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.35 बजे यह 90.60 रुपये या 20% की मजबूती के साथ 543.70 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 640.00 रुपये और निचला स्तर 432.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2017)