ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में संशोधन किया है।
बैंक ने 1 साल अवधि के लिए 8.25% को बरकरार रखते हुए, अपनी सभी दरों को बदला है। इनमें ओवर्नाइट और एक महीने के लिए 7.90% से घटा कर 7.80%, तीन महीनों के लिए 8.05% से कम करके 8.00%, 6 महीनों के लिए 8.15%, 2 साल के लिए 8.30% और 3 साल के लिए 8.35% एमसीएलआर रखी गयी है।
शुक्रवार को बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 1.95 रुपये या 0.38% की बढ़त के साथ 510.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 636.00 रुपये और निचला स्तर 424.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 जून 2017)