ओएनजीसी (ONGC) ने बंगाल की खाड़ी में केजी-बेसिन क्षेत्रों से गैस का उत्पादन करने के लिए जीएसपीसी के पानी के भीतर मौजूद इन्फ्रा का उपयोग करने की योजना बनायी है।
पिछले साल ओएनजीसी ने केजी-ओएसएन-2001/3 ब्लॉक में 80% हिस्सेदारी खरीदने का निर्णय किया था। खबरों के अनुसार क्लस्टर-II के विकास के लिए कंपनी ने 5.07 अरब डॉलर का निवेश करेगी। बीएसई में शुक्रवार को ओएनजीसी का शेयर 158.00 रुपये पर बंद होने के बाद आज 158.20 रुपये पर खुला। करीब 10.55 बजे ओएनजीसी का शेयर 1.85 रुपये या 1.17% की गिरावट के साथ 156.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 जून 2017)