जायडस हेल्थकेयर समूह की कंपनी जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को यूएसएफडीए ने एक नयी दवा एंटेकैविर लिये मंजूरी सहमति दे दी है।
इस दवा का प्रयोग हेपेटाइटिस बी वायरस के संक्रमण के उपचार के लिए किया जाता है। 16.63 करोड़ डॉलर की कुल अनुमानित बिक्री वाली इस दवा का उत्पादन कंपनी सेज, अहमदाबाद में करेगी। बीएसई में सोमवार को कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 525.10 रुपये पर बंद होने के बाद आज बढ़त के साथ 533.00 रुपये पर खुला। करीब 11.55 बजे कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 4.10 रुपये या 0.78% की बढ़त के साथ 529.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 जून 2017)