तो मफतलाल इंडस्ट्रीज (Mafatlal Industries) इस कंपनी के शेयर बेचेगी

मफतलाल इंडस्ट्रीज (Mafatlal Industries) करीब 33 करोड़ रुपये में 1,18,389 शेयरों की बिकवाली करेगी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने नवीन फ्लोरिन के शेयरों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इसके बाद मफतलाल इंडस्ट्रीज के शेयर में 3% से अधिक तेजी आयी।
मफतलाल इंडस्ट्रीज का शेयर 262.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 280.00 पर खुला और 292.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। बीएसई में करीब 3.05 बजे कंपनी का शेयर 8.50 रुपये या 3.24% की मजबूती के साथ 270.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 जून 2017)