तो इस कंपनी ने बेचे डॉ लाल पैथलैब्स (Dr Lal Pathlabs) के शेयर

शुक्रवार को डॉ लाल पैथलैब्स (Dr Lal Pathlabs) का शेयर 6.48% की कमजोरी के साथ 780.90 रुपये पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 773.30 रुपये के अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर तक भी फिसला था। शुक्रवार के सत्र में ही वैग्नर ने एनएसई पर डॉ लाल के 12 लाख शेयरों को 780.72 रुपये प्रति और बीएसई में 9 लाख शेयरों को 780.26 रुपये प्रति के भाव पर बेच दिया था। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2017)