यस बैंक (Yes Bank) ने 10 रुपये वाले 1,40,950 इक्विटी शेयर आवंटित किये।
बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत शेयर आवंटित करने के बाद इसकी चुकता शेयर पूँजी 4,57,63,54,400 रुपये हो गयी है। इसके बाद बैंक का शेयर भी हरे निशान में है। बीएसई में यस बैंक का शेयर 1,514.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 1,520.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 1 बजे यह शेयर 25.25 रुपये या 1.67% की बढ़त के साथ 1,540.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2017)