बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) के निदेशक मंडल की बैठक 20 जुलाई को होगी।
उस बैठक में तरजीही आधार पर प्रतिभूति जारी करने सहित वित्त जुटाने के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जायेगा।
उधर बीएसई में बालाजी टेलीफिल्म्स का शेयर 176.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 177.75 रुपये पर खुला और 188.90 रुपये तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे यह 6.90 रुपये या 3.92% की मजबूती के साथ 183.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2017)