वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शुद्ध लाभ और राजस्व में वृद्धि दर्ज की गयी।
बजाज फिनसर्व के अप्रैल-जून 2017 के शुद्ध मुनाफे में 21.9% और राजस्व में 25.7% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी को पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 537.5 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 655.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। साथ ही इसकी कुल आमदनी भी 5,234 करोड़ रुपये से बढ़ कर 6,581 करोड़ रुपये हो गयी। बीएसई में बजाज फिनसर्व का शेयर 4,562.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 4,588.00 रुपये पर खुला और 4,668.00 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। करीब 10.55 बजे यह 88.45 रुपये या 1.94% की मजबूती के साथ 4,651.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2017)