एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की चुकता शेयर पूँजी 5,14,77,66,634 रुपये से बढ़ कर 5,15,02,85,834 रुपये हो गयी है।
बैंक की शेयर पूँजी में बढ़त 12,59,600 इक्विटी शेयर आवंटित करने के कारण हुई है। उधर बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 1,734.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,750.00 रुपये पर खुला और 1,756.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे बैंक का शेयर 13.20 रुपये या 0.76% की बढ़त के साथ 1,747.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)