पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) के शुद्ध लाभ में 15.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
कंपनी का मुनाफा 407.84 करोड़ रुपये से बढ़ कर 470.06 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी कुल आमदनी 3,379.85 करोड़ रुपये से 8.12% अधिक 3,654.58 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में एलआईसी के शेयर ने 738.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 740.00 रुपये पर शुरुआत की। 714.15 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कारोबार के अंत में यह शेयर 17.30 रुपये या 2.34% की कमजोरी के साथ 720.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2017)