2017 की अप्रैल-जून तिमाही में साल दर साल आधार पर करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) के शुद्ध लाभ और आमदनी में वृद्धि हुई।
पिछले साल की समान अवधि में हुए 146.35 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में बैंक का लाभ 1.10% की बढ़त के साथ 147.97 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 1,547.31 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,620.38 करोड़ रुपये रही। वहीं इसकी एनपीए 0.79% से बढ़ कर 2.85% रही। उधर बीएसई में करुर वैश्य बैंक का शेयर शुक्रवार को 2.35 रुपये या 1.71% की मजबूती के साथ 139.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 152.90 रुपये और निचला स्तर 80.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2017)