चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में साल दर साल आधार पर टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के मुनाफे में 6.6% बढ़त आयी है।
पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कमाये गये 749.3 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले कंपनी ने इस बार 799 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। इसका राजस्व भी 6,920.9 करोड़ रुपये से 6% अधिक 7,336 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा टेक महिंद्रा का एबिटा 935 करोड़ रुपये करोड़ रुपये और तिमाही दर तिमाही आधार पर एबिटा मार्जिन 8.2% की तुलना में 9.4% रहा। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर सोमवार के 385.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 405.10 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे यह 4.84% की मजबूती के साथ 403.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2017)