पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) के शुद्ध मुनाफे में 93% की उछाल

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) के शुद्ध मुनाफे में 93% की उछाल आयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 95.9 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 184.8 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा पीएनबी हाउसिंग की शुद्ध ब्याज 209.2 करोड़ रुपये से 64% अधिक 343.6 करोड़ रुपये और शुद्ध एनपीए 0.19% की तुलना में 0.33% रही। बेहतर तिमाही नतीजों से इसके शेयर में भी बढ़त हुई है। बीएसई में कंपनी का शेयर गुरुवार के 1,440.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,509.00 रुपये पर खुला है। करीब 9.35 बजे यह 84.50 रुपये या 5.87% की मजबूती के साथ 1,524.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2017)