टाइटन कंपनी (Titan Company) ने मिलाया अमेजन से हाथ

टाइटन कंपनी (Titan Company) ने प्रमुख अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के साथ करार किया है।

कंपनी ने अमेरिकी बाजार में कदम रखने के लिए अमेजन से हाथ मिलाया, जिससे ई-कॉमर्स कंपनी न केवल अमेरिका में बल्कि अपने सभी बाजारों में टाइटन के उत्पाद बेचेगी। उधर बीएसई में टाइटन का शेयर 609.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 617.00 रुपये पर खुला है। सुबह करीब 10.40 बजे यह 3.60 रुपये या 0.58% की मजबूती के साथ 613.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)