2017 की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) को 87.71 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।
इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में इसे 741.36 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय 8.7% घट कर 2,533 करोड़ रुपये और शुद्ध एनपीए 6.9% के मुकाबले 6.7% रह गयी। उधर बीएसई में बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 152.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 152.10 रुपये पर खुला और 162.60 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब 2 बजे इसमें 3.45 रुपये या 2.26% की मजबूती के साथ 156.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)