एनएचपीसी (NHPC) के राजस्व और शुद्ध लाभ में हुई वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में एनएचपीसी (NHPC) के शुद्ध मुनाफे और राजस्व में बढ़त दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में हुए 858 करोड़ रुपये के मुकाबले इसका मुनाफा 0.6% अधिक 867 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी का राजस्व 2,197 करोड़ रुपये के मुकाबले 6% बढ़त के साथ 2,327.5 करोड़ रुपये और एबिटा 2.2% की बढ़त के साथ 1,386.2 करोड़ रुपये रहा। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर 31.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 31.25 रुपये पर खुला। करीब 2.50 बजे इसमें 0.25 रुपये या 0.80% की गिरावट के साथ 30.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)