आज कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की आवंटन समिति की बैठक हुई।
इस बैठक में विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत स्टॉक ऑप्शनों के कन्वर्जन पर 5 रुपये मूल कीमत के 2,21,377 इक्विटी शेयर आवंटित किये गये।
उधर बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर मंगलवार के 969.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 974.00 रुपये पर खुला और 982.80 रुपये तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 12.50 रुपये या 1.29% की मजबूती के साथ 982.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2017)