बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने बचत जमा दर में परिवर्तन किया है।
बैंक ने 50 लाख रुपये तक के लिए वर्तमान बचत जमा दर 4% से घटा कर 3.50% कर दी, जबकि 50 लाख रुपये से अधिक राशि के लिए 4% ब्याज दर को बरकरार रखा है। नयी दरें गुरुवार 24 अगस्त से प्रभावी हैं। उधर बीएसई में बैंक का शेयर बुधवार के 143.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 144.30 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद कारोबार के दौरान यह 145.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और करीब 2.50 बजे 1.35 रुपये या 0.94% की बढ़त के साथ 145.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)