कास्टेक्स टेक्नोलॉजीज (Castex Technologies) को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 443.20 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
इसके मुकाबले कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 178.20 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी के राजस्व में भी भारी गिरावट दर्ज की गयी, जो कि 437.16 करोड़ रुपये से 63.19% घट कर 160.89 करोड़ रुपये रह गया। उधर बीएसई में गुरुवार को कास्टेक्स टेक्नोलॉजीज का शेयर 0.02 रुपये या 0.33% की मामूली कमजोरी के साथ 6.06 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 11.89 रुपये और निचला स्तर 5.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2017)