टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।
कंपनी अपनी सूचीबद्ध इकाई टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) में निवेश करेगी ताकि ऋणदाता प्रतिबद्धताओं को पूरा कर सकें। टाटा टेलीसर्विसेज यह राशि अपने शेयरधारकों, मुख्य रूप से टाटा संस, से शेयर जारी करके प्राप्त करेगी। इस बीच बीएसई में टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) का शेयर सोमवार के 6.77 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 6.89 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी के शेयर में 0.02 रुपये या 0.30% की गिरावट के साथ 6.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2017)