रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) ने किये गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।

कंपनी ने 15 महीनों की परिपक्वता अवधि वाले इन डिबेंचरों के माध्यम से 30 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायी है। इस बीच बीएसई में रेलिगेयर एंटरप्राइजेज का शेयर सोमवार के 55.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 56.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.55 बजे कंपनी के शेयर में 0.20 रुपये या 0.36% की मजबूती के साथ 56.00 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2017)