डालमिया भारत (Dalmia Bharat) के शेयरधारकों की सालाना आम बैठक 20 सितंबर को होगी।
उस बैठक में 3,000 करोड़ रुपये के प्रतिभूति तथा 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में डालमिया भारत का शेयर सोमवार के 2,674.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 2,680.00 रुपये पर खुला। करीब 11.52 बजे कंपनी के शेयर में 16.95 रुपये या 0.63% की मजबूती के साथ 2,691.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2017)