मंगलवार को मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) के निदेशक समूह की बैठक हुई।
उस बैठक में कंपनी को कृषि मशीनरी और उपकरण की थोक विक्रेता एमआई टोरिका इंडिया में 60% हिस्सेदारी खरीदने के लिए मंजूरी मिल गयी। यह सौदा 8.80 करोड़ रुपये (16.29 रुपये प्रति के भाव पर 54 लाख शेयर) में किया जायेगा। इसके बाद बीएसई में मिंडा इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार के 803.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 820.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.52 बजे कंपनी का शेयर 29.40 रुपये या 3.66% की मजबूती के साथ 833.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2017)