रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने किया रिकॉर्ड तिथि का निर्धारण

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 9 सितंबर को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।

कंपनी 9 सितंबर को 10 रुपये प्रति वाले अपने प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1 बोनस शेयर जारी करेगी। दूसरी ओर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार के 1,531.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,545.00 रुपये पर खुला और 1,568.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 32.40 रुपये या 2.12% की मजबूती के साथ 1,564.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2017)