आज थॉमस कुक (Thomas Cook) के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर छुआ।
दरअसल खबर है कि थॉमस कुक टीएफसीआई में आईएफसीआई की 26.09% हिस्सेदारी खरीद सकती है, जिससे कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
उधर बीएसई में थॉमस कुक का शेयर सोमवार के 241.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 249.35 रुपये पर खुला और 255.95 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। सुबह 11.20 बजे कंपनी का शेयर 9.30 रुपये या 3.85% की बढ़त के साथ 251.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2017)