कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने घटायी एमसीएलआर

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने एमसीएलआर में कटौती की है।

बैंक ने एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.90% से घटा कर 8.85% और महिला उद्यमियों के लिए केबीएल-महिला उद्योग योजना पर ब्याज दर भी कम कर के 9.90% कर दी है।
बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर सोमवार के 151.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 151.50 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 152.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.20 बजे बैंक का शेयर 0.25 रुपये या 0.17% की गिरावट के साथ 150.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2017)