बाजार में गिरावट के बीच ऐपेक्स फ्रोजन (Apex Frozen) ने आज लगातार तीसरे दिन ऊपरी सर्किट छुआ है।
ऐपेक्स फ्रोजन 175 रुपये के अपने ईश्यु भाव से पिछले 3 सत्रों में 33.6% ऊपर चढ़ चुका है। कंपनी का शेयर बीते सोमवार को ही बीएसई तथा एनएसई पर सूचीबद्ध हुआ था।
बीएसई में ऐपेक्स फ्रोजन का शेयर मंगलवार के 220.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 231.30 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 11.00 रुपये या 4.99% की बढ़ोतरी के साथ 231.30 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2017)