आज रुचि सोया (Ruchi Soya) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।
अपनी बैठक में निदेशक समूह ने कंपनी की विभिन्न व्यापार इकाइयों को अलग कंपनियाँ बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद कंपनी के शेयर में 5% से अधिक मजबूती आयी है।
बीएसई में रुचि सोया का शेयर मंगलवार के 20.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 21.35 रुपये पर खुला और 23.30 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर गया।करीब 2.35 बजे कंपनी का शेयर 1.05 रुपये या 5.02% की तेजी के साथ 21.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2017)