आज गोकाक टेक्सटाइल्स (Gokak Textiles) के शेयर में 4% से अधिक मजबूती आयी है।
गोकाक टेक्सटाइल्स की सहायक कंपनी गोकाक पावर ने सूर्योदय वन एनर्जी के 10 रुपये प्रति वाले 2,600 इक्विटी शेयर खरीदें हैं, जो इसकी चुकता शेयर पूँजी के 26% हैं। इस सौदे का मूल कंपनी के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है।
बीएसई में गोकाक टेक्सटाइल्स का शेयर गुरुवार के 41.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 42.70 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे भी यह 1.70 रुपये या 4.15% की मजबूती के साथ 42.70 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2017)