ऐपेक्स फ्रोजन (Apex Frozen) ने आज लगातार पाँचवें सत्र में अपना ऊपरी सर्किट छुआ।
कंपनी का शेयर 04 सितंबर को सूचीबद्ध हुआ था, तब से प्रत्येक दिन यह अपने ऊपरी सर्किट पर पहुँचा है। ऐपेक्स फ्रोजन के आईपओ को 6.04 गुना आवेदन मिले थे।
बीएसई में ऐपेक्स फ्रोजन के शेयर ने गुरुवार के 242.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हरे निशान में 254.95 रुपये पर शुरुआत की, जो इसका उच्च स्तर भी है। 231.00 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 12.10 रुपये या 4.98% की मजबूती के साथ 254.95 रुपये ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2017)