खबरों के अनुसार पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries) अगले 3 सालों में उत्पादन क्षमता दोगुनी करेगी।
कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा कर 40 करोड़ पीस तक करना चाहती है। इस बीच आज कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में पेज इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार के 18,564.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 18,666.00 रुपये पर खुला और 18,915.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर में 263.80 रुपये या 1.42% की बढ़ोतरी के साथ 18,828.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2017)