आज फिर से ऐपेक्स फ्रोजन (Apex Frozen) के शेयर अपना ऊपरी सर्किट छुआ।
बीएसई में ऐपेक्स फ्रोजन का शेयर सोमवार के 267.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 281.00 रुपये पर खुला, जो इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में 13.35 रुपये या 4.99% की तेजी के साथ 281.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। ऐपेक्स फ्रोजन का शेयर 04 सितंबर को बीएसई में सूचीबद्ध हुआ था। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)