ऐपेक्स फ्रोजन (Apex Frozen) ने लगातार आठवें सत्र में छुआ ऊपरी सर्किट

ऐपेक्स फ्रोजन (Apex Frozen) का शेयर लगातार आठवें काोबारी सत्र में अपने ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

बीएसई में कंपनी का शेयर बुधवार को 295.05 रुपये पर बंद होकर आज 5% वृद्धि के साथ 309.80 रुपये पर खुला और करीब 11.10 बजे यह इसी स्तर पर है। 04 सितंबर को ऐपेक्स फ्रोजन का शेयर बीएसई में 175 रुपये पर प्रति सूचीबद्ध हुआ था। इसके बाद से इसने करीब 79% रिटर्न दे दिया है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2017)