आज रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में 2% से अधिक की गिरावट आयी है।
दरअसल एरिक्सन इंडिया ने रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस इन्फ्राटेल और रिलायंस टेलीकॉम के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी कानून ट्रिब्यूनल में अपने बकाया 1,155 करोड़ रुपये वसूलने के लिए दिवाला याचिका दायर की है।
इसके बाद बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर बुधवार को 21.80 रुपये पर बंद होकर आज कमजोरी के साथ 21.20 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में लाल निशान में ही रहा है। करीब 12.20 बजे यह 0.50 रुपये या 2.29% की गिरावट के साथ 21.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2017)