पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये।
कंपनी के निदेशक समूह की प्रशासनिक समिति ने कुल 3,300 डिबेंचरों के आवंटन को मंजूरी दी, जिससे कंपनी ने 330 करोड़ रुपये जुटाये। इन डिबेंचरों को एनएसई के होलसेल ऋण बाजार पर सूचीबद्ध किया जायेगा।
इसके बाद बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार के 2,909.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में सपाट 2,909.00 रुपये पर खुला है। सुबह करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 32.45 रुपये या 1.12% की गिरावट के साथ 2,877.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2017)