एचईजी (HEG) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड निर्माता एचईजी (HEG) का शेयर आज अपने ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

साथ ही करीब साढ़े 11 बजे तक बीएसई में इसके 14.70 लाख से अधिक शेयरों में लेन-देन हुई।
बीएसई में एचईजी का शेयर गुरुवार के 743.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में शानदार मजबूती के साथ 758.00 रुपये पर खुला और 818.30 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अपराह्न 12.07 बजे कंपनी का शेयर 74.35 रुपये या 9.99% की मजबूती के साथ 818.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2017)