पिछले 9 कारोबारी सत्रों में मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) के शेयर में पारले से समझौते के बाद करीब 29% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
आज भी कंपनी का शेयर 8% से अधिक की उछाल के साथ 52 हफ्तों के ऊपर स्तर पर पहुँच गया। बीएसई में मनपसंद बेवरेजेज का शेयर गुरुवार के 904.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में सपाट 905.00 रुपये पर खुला और 1,023.65 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अपराह्न 12.40 बजे कंपनी का शेयर 55.70 रुपये या 6.16% की मजबूती के साथ 960.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2017)