मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स (Mirc Electronics) का शेयर अपने ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।
इस बीच कंपनी के शेयर ने अपने 52 हफ्तों का शिखर भी छुआ। बीएसई में शुक्रवार को 24.16 रुपये पर बंद होकर मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर आज बढ़त के साथ 25.40 रुपये पर खुला और 26.57 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयर में 2.41 रुपये या 9.98% की मजबूती के साथ 26.57 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2017)