आज एचईजी (HEG) का शेयर बीएसई में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया।
एचईजी ने 10% की बढ़ोतरी के साथ ही अपने 52 हफ्तों के शिखर को भी छुआ। साथ ही आज एनएसई में करीब 2.30 तक 10,49,271 शेयरों में कारोबार हुआ। बीएसई में एचईजी का शेयर शुक्रवार के 818.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले जोरजार तेजी के साथ 880.00 रुपये पर खुला और 900.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 81.80 रुपये या 10.00% की मजबूती के साथ 144.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2017)