महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) के निदेशक समूह की आवंटन समिति ने 27,191 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।
कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना (2007 तथा 2015) के तहत आवंटित किये गये 10 रुपये प्रति वाले इन शेयरों से कंपनी की चुकता शेयर पूँजी 3,78,34,00,510 रुपये से बढ़ कर 3,78,36,72,420 रुपये हो गयी है।
उधर बीएसई में महिंद्रा सीआईई का शेयर 233.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 234.25 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 235.35 रुपये तक चढ़ा। करीब 1 बजे कंपनी के शेयर में 0.40 रुपये या 0.17% की कमजोरी के साथ 234.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2017)