एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयर ने आज 52 हफ्तों का अपना ऊपरी स्तर छुआ।

खबरों के अनुसार, वैश्विक निवेशक बैंकरों ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स के लिए खरीद (Buy) रेटिंग कर दी, जिसके कारण इसके शेयर में जोरदार तेजी दर्ज की गयी। बीएसई में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर 1,028.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,059.90 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 1,217.00 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर में 108.10 रुपये या 10.51% की मजबूती के साथ 1,136.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2017)