फर्स्टसोर्स सॉल्युशंस (Firstsource Solutions) की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 682.33 करोड़ रुपये हो गयी है।
कंपनी की शेयर पूँजी में बढ़ोतरी कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2003 के तहत 10 रुपये प्रति वाले 94,375 इक्विटी शेयर आवंटित करने के कारण हुई है।
उधर बीएसई में फर्स्टसोर्स सॉल्युशंस का शेयर 41.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज गिरावट के साथ 41.15 रुपये पर खुला और 42.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 3 बजे फर्स्टसोर्स सॉल्युशंस के शेयर में 0.60 रुपये या 1.44% की कमजोरी के साथ 40.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2017)